बहराइच, जुलाई 14 -- Bahraich News: बहराइच, संवाददाता। अपराधों के बढ़ते ग्राफ पर अंकुश लगाने और कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने की मुहिम के तहत एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव ने सोमवार रात एक झटके में सरहद पर लंबे समय से जमे पांच थानेदारों को हटा दिया। इसी रात आठ निरीक्षकों और पांच दरोगाओं के तबादले किए जाने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। सूत्रों के मुताबिक अभी और तबादलों के आसार जताए जा रहे हैं। एसपी ने रूपईडीहा एसएचओ रमेश कुमार सिंह रावत को हटाकर वाचक की जिम्मेदारी सौंपी है। मुर्तिहा कोतवाल रामनरेश यादव को हटाकर आईजीआरएस प्रभारी बनाया गया है, वहीं नवाबगंज एसएचओ रमाशंकर यादव को डीसीआरबी प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। मोतीपुर थानाध्यक्ष आनंद कुमार चौरसिया को एसपी का जनसंपर्क अधिकारी बनाया गया है, जबकि सुजौली थानाध्यक्ष प्रकाश चंद्र श...