Bahraich News: सरयू तट किनारे बालाजी मंदिर के पास तेंदुए की दस्तक, पुजारी के पालतू कुत्ते को बनाया शिकार
बहराइच, जुलाई 12 -- Bahraich News: बहराइच, संवाददाता। बहराइच में सरयू नदी के किनारे स्थित प्रसिद्ध बालाजी मंदिर के आसपास तेंदुए की सक्रियता ने पूरे क्षेत्र में भय का माहौल पैदा कर दिया है। शनिवार देर रात तेंदुए ने मंदिर परिसर के निकट पुजारी के पालतू कुत्ते पर हमला कर उसे अपना शिकार बना लिया। सुबह जब कुत्ता के अवशेष और आसपास तेंदुए के पंजों के निशान मिले, तो घटना की पुष्टि हुई और देखते ही देखते यह खबर पूरे इलाके में फैल गई। बालाजी मंदिर आस्था का प्रमुख केंद्र है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए पहुंचते हैं। कई श्रद्धालु सुबह-सुबह अंधेरे में और देर शाम भी मंदिर आते-जाते हैं। ऐसे में तेंदुए की मौजूदगी से न केवल स्थानीय ग्रामीणों बल्कि दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। महिला...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.