बहराइच, अगस्त 7 -- Bahraich News: बहराइच,संवाददाता। दुग्धशाला विकास विभाग पशुपालन विभाग द्वारा विकास भवन सभागार में डेयरी कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया। कॉन्क्लेव का उद्घाटन सीडीओ सुनील कुमार धनवंता ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।गोष्ठी में आधुनिक डेयरी प्रबंधन, नन्द बाबा दुग्ध मिशन, औपचारिक डेयरी प्रसंस्करण, चारा प्रबंधन, पशु रोगों की पहचान, रोकथाम, निगरानी, नियंत्रण व टीकाकरण जैसे विषयों पर विशेषज्ञों ने सुझाव साझा किए और लोगों की जिज्ञासा को भी शांत किया।सीडीओ ने कहा कि कृषि प्रधान जनपद बहराइच में पशुपालन एवं दुग्ध उत्पादन की अपार संभावनाएं हैं। खेती के साथ कृषि आधारित उद्योगों को अपनाएं, इससे आय में गुणात्मक वृद्धि होगी। कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता किसान हैं, इसलिए उनके हित में अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। यह ...