Bahraich News: समपार फाटक पर लगा भीषण जाम, फंसी रही एंबुलेंस
बहराइच, अगस्त 6 -- Bahraich News: जरवलरोड, संवाददाता। लखनऊ-बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार शाम समपार फाटक संख्या 296 बंद होते ही लंबा जाम लग गया। घंटों एंबुलेंस भी फंसी रही। जाम लगने से वाहन चालकों को बड़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। उधर जाम को देखते हुए कुड़वा ओवर ब्रिज भी खोल दिया गया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका। गुरुवार की शाम करीब 4:30 बजे जरवलरोड बस स्टॉप तिराहे के पास शुरू हुआ जाम देखते ही देखते करीब पांच से सात किलोमीटर तक लग गया। जाम में सैकड़ों छोटे-बड़े वाहन, रोडवेज बसें, ट्रक और मरीजों को लेकर जा रही एंबुलेंस भी घंटों तक फंसी रहीं। तेज धूप और उमस के बीच वाहन चालकों व यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई लोग पैदल ही अपने गंतव्य की ओर निकल पड़े। सूचना मिलते ही जरवलरोड थाना पुलिस और जीआरपी बुढ़वल की टीम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.