बहराइच, अगस्त 6 -- Bahraich News: चार थानों के विभिन्न स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में छह घायल एक बेहोशी के हालत में घायल की नहीं हुई पहचानबहराइच, संवाददाता। सड़क हादसों में कमी नहीं आ रही। तीन थानों के विभिन्न स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में एक युवक की मौत हो गई। जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को आसपास के लोगों ने घायलों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मृतक के परिजनों में हाहाकार मच गया है।कैसरगंज थाने के बढ़ौली गांव निवासी मोहम्मद तलहा (24) पुत्र शयाल अहमद मंगलवार शाम लगभग 7:15 बजे बाइक से पड़ोसी गांव अहिरनपुरवा की ओर बाइक से जा रहे थे। अनियंत्रित बाइक बिजली पोल से टकरा गई। जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस म...