बहराइच, अगस्त 30 -- Bahraich News: तेजवापुर। बहराइच-सीतापुर मार्ग के दोनों ओर घनी झाड़ियां और जंगल उग आई हैं। राहगीरों का कहना है कि झाड़ियों के कारण सड़क किनारे से अचानक जंगली जानवर निकल आते हैं, जिससे वाहन चालक अनियंत्रित होकर गिर जाते हैं। हर रोज हादसे का खतरा बना रहता है। कई स्थानों पर सड़क किनारे उगी झाड़ियों से दृश्यता भी प्रभावित हो रही है। राहगीरों ने जिला प्रशासन से सड़क के दोनों ओर साफ-सफाई और झाड़ियों की कटाई कराने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...