Bahraich News: सड़क पर जलभराव से बड़ी दुश्वारी
बहराइच, सितम्बर 3 -- Bahraich News: बाबागंज, संवाददाता। बाबागंज बाजार जलभराव की समस्या से जूझ रही है। लोगों की दुश्वारियां बढ़ रही हैं। लेकिन जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं। लोगों ने समस्या से छुटकारा दिलाए जाने की मांग की है। ब्लाक नवाबगंज मुख्यालय को हाईवे-927 से जोड़ने वाली सड़क के दाहिनी ओर कुशबंधियन मोहल्ले की सड़क पर एक सप्ताह से जलभराव की स्थिति बनी हुई है। सड़क पर पानी जमा होने से लोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सबसे अधिक दिक्कत पैदल राहगीरों, बच्चों और दोपहिया वाहन चालकों को हो रही है। इसी मोहल्ले में पूर्व माध्यमिक विद्यालय भी संचालित है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में विद्यार्थी पढ़ने आते हैं। जलभराव के कारण बच्चों को पानी से होकर विद्यालय पहुंचना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जलनिकासी की उच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.