Bahraich News: सड़क पर अजगर को रेंगते देख रुके वाहन सवार
बहराइच, जुलाई 8 -- Bahraich News: बहराइच, संवाददाता। फखरपुर थाने के बहराइच वन प्रभाग की कैसरगंज रेंज के बसंतापुर गांव को जाने वाले खड़ंजा मार्ग पर मंगलवार की रात लगभग नौ बजे अचानक एक अजगर रेंगता दिखाई दिया। रास्ते से निकल रहे वाहन चालकों के पहिए थम गए। फखरपुर थाने के बसंता गांव को जाने वाले खड़ंजा मार्ग पर दुर्गा प्रसाद के घर के नजदीक रात लगभग नौ बजे बीच मार्ग पर अजगर रेंगता दिखा। अजगर देखने के बाद गांव वालों में हड़कंप मच गया। लगभग आधा घंटे के अंतराल पर वह रेंग कर झाड़ियो में चला गया। तब जाकर आवागमन शुरू हुआ। हालांकि इलाके की झाड़ियों में अजगर की पनाहगाह बनी होने के मद्देनजर बुधवार को मवेशियों को चराने वाले चरवाहे जिस जगह अजगर दिखा था। उधर मवेशियों को ले जाने से कतराते दिखे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.