Bahraich News: सड़क दुर्घटना में ई रिक्शा चालक मौत मामले में एफआईआर
बहराइच, सितम्बर 22 -- Bahraich News: बहराइच। गोंडा जिले के कौड़िया बाजार थाने के लैबुड़वा निवासी तिलक राम पुत्र संगम की तहरीर पर देहात कोतवाली में सड़क हादसे में उसके बेटे ई रिक्शा चालक हरिराम की 22 सितम्बर को सड़क हादसे में मौत मामले में एफआईआर दर्ज कराई गई है। दर असल किसी वाहन की टक्कर से घायल हरिराम चिलवरिया से गोंडा की ओर एक किमी आगे गंभीर रूप से घायल बेहोश हालत में मिला था। पयागपुर सीएचसी लाए जाने पर उसकी मौत हो गई थी। पयागपुर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया था। हरिराम 21 सितम्बर को गोंडा से चिलवरिया की ओर निकला था। तब से वह घर नही पहुंचा था। उसका 22 सितम्बर को ई रिक्शा भी क्षतिग्रस्त हालत में मिला था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.