Bahraich News: सड़क के गड्डे बने आफत, शहरवासी परेशान
बहराइच, सितम्बर 7 -- Bahraich News: बहराइच। शहर के मोहल्ला कानूनगोपुरा दक्षिणी में जर्जर सड़क मोहल्लेवासियों की परेशानी को बढ़ा दिया है। इंटर लाकिंग जगह-जगह उखड़ी हुई है। बाइक चालक व साइकिल सवार लोगों को निकलने में बहुत परेशानी हो रही है। मोहल्ला निवासी अजय मिश्रा, अंकुर पांडेय का कहना है कि जायसवाल की चक्की से कानूनगोपुरा पुलिस चौकी तक रास्ता इंटरलाकिंग पूरी तरह उखड़ चुकी है। इस समस्या को कई बार प्रशासन के पास रखा गया, परंतु अभी तक वह सिर्फ आश्वासन देते रहे समस्या का समाधान नहीं कराया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.