बहराइच, अगस्त 30 -- Bahraich News: बहराइच। रूपईडीहा थाने के परागपुरवा गांव निवासनी कुसुमा (22) पत्नी श्रीकृष्ण उर्फ राजेश की रविवार को अचानक हालत बिगड़ने पर ससुरालीजनो की ओर से अस्पताल लाया जा रहा था। उसकी रास्ते में मौत हो गई। परिजन शव को गांव ले आए। मृतका के मायके वालों को भनक लगी। तो वह बेटी की ससुराल आए। मायके वालों ने थाने में संदिग्ध मौत की सूचना दे पोस्टमार्टम की मांग पर मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...