बहराइच, जुलाई 11 -- Bahraich News: बहराइच, संवाददाता। अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के अवध प्रांत के प्रदेश अध्यक्ष दीपक त्रिवेदी के नेतृत्व में शनिवार को शहर के एक होटल में मंडलीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संगठन की मजबूती, सामाजिक समरसता तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। श्रावस्ती के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष प्रह्लाद दुबे का माल्यार्पण एवं अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया गया। साथ ही समाजसेवा एवं संगठन के प्रति उनके योगदान को देखते हुए रामधर द्विवेदी एवं आलोक शुक्ला को भी सम्मानित किया गया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि संगठन का उद्देश्य समाज को संगठित कर शिक्षा, संस्कार, सामाजिक समरसता एवं जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाना है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष शिव कुमार तिवारी, विधि प्रकोष्ठ मंडल अध्यक्ष एडवोकेट बाबू राम तिवारी, राष्ट्री...