Bahraich News: श्रीराम कथा के प्रचार का होर्डिंग हटाने पर नाराजगी
बहराइच, अक्टूबर 30 -- Bahraich News: जरवलरोड। धार्मिक आयोजनों के प्रचार-प्रसार को लेकर नगर पंचायत जरवल की कार्रवाई चर्चा में है। श्रीराम कथा की सूचना आमजन तक पहुंचाने के लिए हाईवे किनारे स्ट्रीट लाइट पर लगाया गया होर्डिंग शुक्रवार को कर्मचारियों ने हटा दिया। इससे श्रद्धालुओं में नाराजगी देखने को मिल रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि श्रीराम कथा जैसे धार्मिक आयोजन की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से होर्डिंग लगाया गया था। इसे हटाए जाने से आयोजन की सूचना आसपास के गांवों और कस्बों तक पहुंचाने में दिक्कत होगी। लोगों ने सवाल उठाया कि धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों के प्रचार के लिए आखिर उचित स्थान और व्यवस्था क्यों नहीं बनाई जाती
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.