बहराइच, अगस्त 22 -- Bahraich News: बहराइच, संवाददाता। राजकीय इंटर कॉलेज बहराइच के संयोजन में इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम शुक्रवार को मंडलीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शुभारम्भ मुख्य अतिथि नागेश मिश्र एवं मंडलीय क्रीड़ा सचिव राजेश चंद्र पांडेय ने किया। प्रतियोगिता में देवीपाटन मंडल के सभी जनपदों के बालक एवं बालिका खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। बालक वर्ग में फाइनल मैच बहराइच व श्रावस्ती के मध्य हुआ, जिसमें निर्धारित टाइम में दोनों टीमें 1-1 गोल से बराबर रही। पेनाल्टी शूटआउट में श्रावस्ती ने बहराइच को 3-2 से पराजित किया। बालिका वर्ग में श्रावस्ती विजयी रहा। सभी विजेता टीमों को मेडल व सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। इस प्रतियोगिता को सम्पन्न कराने में क्रीड़ा सचिव विवेक रावत, उप क्रीड़ा सचिव सुनील कुमार आयोजक विद्यालय के वरिष...