बहराइच, जुलाई 14 -- Bahraich News: बाबागंज। आषाढ़ अमावस्या के अवसर पर क्षेत्र के मंदिरों एवं धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। लोगों ने नदियों एवं सरोवरों में स्नान कर भगवान का पूजन-अर्चन किया तथा परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। श्रद्धालुओं ने गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को अन्न, वस्त्र और दक्षिणा का दान भी किया। चौरी कुटिया,भैरवनाथ,बाबा परमहंस आदि मंदिरों में पूजा- अर्चना, भजन-कीर्तन और हवन का आयोजन किया गया। यह भी पढ़ें- अमावस्या पर हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी यह भी पढ़ें- अमावस्या पर हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी यह भी पढ़ें- श्रद्धालुओं ने नदियों में लगाई आस्था की डुबकियां

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...