बहराइच, अक्टूबर 11 -- Bahraich News: बहराइच, संवाददाता। शहर के चांदपुरा सालारगंज रोड पर अति प्राचीनकालीन श्री देवी गुल्लावीर मंदिर जिले ही नही आसपास के जिलों, नेपाल के भी सनातन संस्कृति के श्रद्धालुओं का आस्था का केन्द्र है। यहां शारदीय नवरात्र में पूजा अर्चना को श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ता है। रामायण काल व महाभारत कालीन किंवदंतियों से जुड़ा है। यही नही स्वतंत्रता संग्राम के दौरान भी यह स्थल गुप्त बैठकों का केन्द्र रहा है। प्राचीन काल की हजारो वर्ष पुरानी चौकोर ईंटें इसकी पुरातनता का गवाह है। मंदिर में श्रीगुल्लावीर, मां दुर्गा, मां जलपा देवी का चौरा , ललिता माता मंदिर बैष्णो देवी दरबार, मरी माता का प्राचीन मंदिर, काली मां, शीतला मां, महालक्ष्मी, हनुमंत, शंकर जी, गणेश जी आदि मंदिर श्रद्धालुओं की पूजा स्थली है। यह भी पढ़ें- Begusarai News:...