Bahraich News: शिक्षकों व नौनहालों की समस्याओं के समाधान को उठाई आवाज
बहराइच, अगस्त 13 -- Bahraich News: बाबागंज, संवाददाता। परिषदीय विद्यालयों में बच्चों की सुरक्षा, स्वच्छ वातावरण तथा शिक्षकों की व्यावहारिक समस्याओं को लेकर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ नवाबगंज इकाई ने गुरुवार को आवाज बुलंद की। ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद कुमार वर्मा के नेतृत्व में महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने खंड विकास अधिकारी दीपेंद्र पांडेय तथा खंड शिक्षा अधिकारी राधेश्याम वर्मा को ज्ञापन सौंपा। ब्लॉक अध्यक्ष ने कहा कि बरसात के बाद विद्यालयों में जलभराव है। बड़ी-बड़ी झाड़ियां उग आई हैं। सांप, बिच्छू व विषैले जीव जंतुओं का खतरा बढ़ गया है। बच्चों और शिक्षकों की सुरक्षा पर जोखिम बना हुआ है। साथ ही डेंगू-मलेरिया जैसी बीमारियों की आशंका से छात्र उपस्थिति प्रभावित हो रही है। इसलिए सफाई कर्मियों को विशेष अभियान चलाकर परिसरों की सफाई, झाड़ियों की कटाई व जल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.