बहराइच, सितम्बर 6 -- Bahraich News: नानपारा/'शिवपुर, संवाददाता। नानपारा रेंज के नेवादा पूरे कस्बाती गांव के आसपास कई माह से आतंक का पर्याय बनी मादा तेंदुआ रविवार की सुबह शिकार दबोचने की कोशिश में पिंजरे में कैद हो गई। गन्ने के खेत में लगे पिंजरे में तेंदुए के कैद होने की सूचना पर वन विभाग उसे रेंज कार्यालय लाया। परीक्षण में मादा तेंदुआ स्वस्थ पाई गई है। रिहाई के लिए उच्चाधिकारियों के आदेश का इंतजार हो रहा है। हालाकि तेंदुए के पकड़े जाने से ग्रामीणों को राहत मिली है। नानपारा रेंज से लगे सरयू के कछार में कई माह से तेंदुए का आतंक बना हुआ है। गांवों के आसपास रात के अंधेरे में शिकार के लिए तेंदुए पहुंच रहे हैं। मिल रहे पगचिंहों व ग्रामीणों की लगातार शिकायतों के मद्देनजर वन विभाग की ओर से पूरे कस्बाती गांव के पास कई दिन पहले गन्ने के खेत में पि...