बहराइच, अगस्त 31 -- Bahraich News: मिहींपुरवा , संवाददाता। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के ककरहा रेंज से सटे रामसहायपुरवा में सोमवार भोर में शिकार की टोह में निकला तेंदुआ वन महकमे के पिंजरे में कैद हो गया। पांच दिन पूर्व बछड़े के शिकार के बाद वन विभाग की ओर से रामसहायपुरवा में पिंजरा लगाया गया था। पिंजरा ककरहा रेंज कार्यालय लाया गया है। जहां पशु चिकित्सकों का पैनल उसका स्वास्थ्य परीक्षण करेगा। अब तक जिले में सात तेंदुए कैद किए जा चुके हैं। इन्हें सुरक्षित स्थानों पर छोड़ा जा चुका है। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के ककरहा रेंज के रामसहायपुरवा, विचपरी, जरही, नहर पट्टी, कदम पुलिया, बोटनिहा आदि गांवों में लगभग एक माह से तेंदुए की गतिविधियों को देखा जा रहा था। यह भी पढ़ें- Bahraich News: शिकार को निकला खूंखार तेंदुआ पिंजरे में कैद तेंदुआ कई मवेशिय...