बहराइच, अगस्त 20 -- Bahraich News: बहराइच, संवाददाता। जिले के कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के ककरहा रेंज के जंगल से सटे पचासा बेझा के ढोढ़ेपुरवा गांव में बुधवार रात में शिकार की तलाश में निकला नर तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया। लगभग दो माह से तेंदुए की गतिविधियों को देखा गया था। तमाम मवेशियों को मार चुके इस तेंदुआ के पकड़े जाने पर लोगों ने राहत की सांस ली है। नर तेंदुआ लगभग नौ वर्ष का पूर्ण व्यस्क व स्वस्थ है। मुर्तिहा कोतवाली के ककरहा वन रेंज से सटे पचासा बेझा के ढोढ़ेपुरवा में वन महकमे की ओर से पिंजरा लगा शिकार बांधी गई थी। बुधवार रात में लगभग 11:50 बजे वन महकमे की ओर से लगाए गए पिंजरे में शिकार की फिराक में निकला नर तेंदुआ कैद हो गया। उसकी गुर्राहठ व पिंजरे से निकलने की छटपटाहट पर वन महकमे की टीम व ग्रामीणों को भनक लगी। ककरहा रेंजर केके सि...