बहराइच, सितम्बर 7 -- Bahraich News: बहराइच,संवाददाता। शहर के बाल शिक्षा निकेतन में आयोजित जिलास्तरीय कला उत्सव प्रतियोगिता में छात्रों ने अपनी प्रतिभाग को बेहतर प्रदर्शन किया है। शास्त्रीय गायन, लोक नृत्य व गीतों की शानदान प्रस्तुति पर अतिथि झूमे तो मूर्ति कला में प्रतिभागियों ने प्रतिभा के रंग से उत्सव में चार चांद लगाया। 175 प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। डीआईओएस सर्वदानंद ने कहा कि यह उत्सव न केवल परंपरा बल्कि छात्रों की कला को भी मंच देते हैं। माध्यमिक स्तर के विद्यार्थियों की कलात्मक प्रतिभा को पहचानने और बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिलास्तरीय कला उत्सव "विकसित भारत - वर्ष 2047 के भारत की परिकल्पना" विषय पर आयोजित हुआ। कला उत्सव में 12 विधाओं में प्रदर्शन हुआ। कार्यक्रम जिला विद्यालय निरीक्षक के निर्देश पर समग्र...