Bahraich News: शावक संग स्कूल की छत पर चहलकदमी करती दिखी मादा तेंदुआ
बहराइच, अक्टूबर 28 -- Bahraich News: बहराइच,संवाददाता। कतर्नियाघाट वन्यजीव क्षेत्र से लगे गिरजापुरी कॉलोनी में शारदा सहायक परियोजना प्राथमिक विद्यालय की छत पर मादा तेंदुआ अपने शावक संग चहलकदमी करती हुई कैमरे में कैद हुई है। वीडियो सामने आने पर वन विभाग गंभीर हुआ है। ग्रामीणों को सतर्क किया गया है कि वे अकेले रात में उस तरफ न जाएं। तेंदुए के लगातार दिखने को लेकर कॉलोनी के लोग रात में गश्त बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। कतर्निया सेंचुरी से सटी हुई कॉलोनी है। परिसर में संचालित स्कूल के आसपास कई दिनों से तेंदुए घूम रहे हैं। मंगलवार की रात मादा तेंदुआ अपने शावक संग स्कूल की छत पर चहलकदमी करती हुई कैमरे में कैद हो गई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सामने आए वीडियो को संज्ञान लेते हुए वन विभाग ने लोगों को सतर्क किया है। सूचना प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.