बहराइच, अक्टूबर 25 -- Bahraich News: बहराइच। शनिवार की रात चौक के बिसातखाना चबूतरा पर राज गद्दी का कार्यक्रम हो रहा था। इस बीच एक शराबी ने व्यवधान डाला और नौबत मारपीट की आ गई। मौजूद जिम्मेदारों ने जैसे- तैसे बीच बचाव किया गया। कमेटी के अध्यक्ष श्यामकरन टेकड़ीवाल व महामंत्री राहुल राय को कार्यक्रम बंद कराना पड़ा। इस दौरान सुरक्षा के नाम पर एक सिपाही भी मौजूद नहीं था।वैसे पिछले वर्षों में पीएसी से लेकर सुरक्षा के तमाम इंतजाम किये जाते रहे है। सीओ की नाराजगी के बाद नगर कोतवाल बृजेन्द्र मिश्र समेत भारी फोर्स मौके पर पहुंची। कोतवाल ने बताया आयोजन स्थल पर पर्याप्त फोर्स की ड्यूटी लगाई गई थी पर सब कहां लापता हो गये। इसकी रपट दर्ज की जायेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...