Bahraich News: शब्बेदारी व मजलिस नौ अगस्त को
बहराइच, अगस्त 6 -- Bahraich News: बहराइच, संवाददाता। इमाम बाडा नवाब साहब में एक तरही शब्बेदारी का आयोजन नौ अगस्त को किया जाएगा। जिसमें स्थानीय अंजुमनों के अलावा बाहरी अंजुमने भी शिरकत करेंगी। यह जानकारी शबेदारी कार्यक्रम के आयोजक नजर इमाम उर्फ गुड्डू ने दी। स्थानीय अंजुमनों में अंजुमन कासिमया कदीम अंजुमन, फनाफिल हुसैन अंजुमन, कासिमया रजिस्टर्ड नौहा ख्वानी में अपना तरही कलाम पेश करेगी। इसी तरह बाहरी अंजुमनों में अंजुमन हुसैनिया हैदरपुर कानपुर , अंजुमन मुहाफिज ए अजा इलाहाबाद भी अपना तरही कलाम पेश करेगी। यह शब्बेदारी इमामबाड़ा नवाब साहब में रात को नौ बजे से शुरू होगी। मजलिस को बिहार प्रांत के मौलाना सैयद शमशी रजा खिताब करेंगे। संचालन मौलाना सैयद मौहम्मद मेंहदी इमाम ए जुमा करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.