Bahraich News: शतरंज में किसान पीजी कॉलेज की छात्राओं ने जीती बाजी
बहराइच, अक्टूबर 8 -- Bahraich News: बहराइच, संवाददाता। मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय बलरामपुर की ओर से आयोजित अंतर महाविद्यालय महिला शतरंज प्रतियोगिता में किसान पीजी कॉलेज की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। विश्वविद्यालय की प्रथम क्रीड़ा प्रतियोगिता में छात्राओं ने अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन कर महाविद्यालय का परचम लहराया। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के बाद गुरुवार को टीम मैनेजर एवं क्रीड़ा प्रभारी पंकज कुमार सिंह के नेतृत्व में सभी खिलाड़ी किसान पीजी कॉलेज पहुंचीं। इस दौरान खिलाड़ियों को विजेता शील्ड प्रदान की गई। छात्राओं की इस उपलब्धि पर महाविद्यालय परिवार में खुशी का माहौल रहा। महाविद्यालय के प्रबंधक मेजर डॉ. एसपी सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। यह भी पढ़ें-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.