बहराइच, अगस्त 18 -- Bahraich News: तेजवापुर। विश्व ब्राह्मण कल्याण परिषद जिला कार्यसमिति की संगठनात्मक बैठक 23 अगस्त को तेजवापुर ब्लॉक के रमपुरवा स्थित परशुराम मंदिर प्रांगण में आयोजित होगी। बैठक में संगठन विस्तार और विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की जाएगी। परिषद के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की सहभागिता रहेगी। संगठन के जिलाध्यक्ष पुंडरीक पांडेय ने बताया कि बैठक को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। यह भी पढ़ें- आरक्षण हटाओ आंदोलन में भागीदारी का लिया संकल्प

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...