Bahraich News: विधिक सेवा प्राधिकरण शिविर में सुनी समस्याएं
बहराइच, अक्टूबर 28 -- Bahraich News: नानपारा। तहसील परिसर में विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के माध्यम से लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ उनकी समस्याओं के समाधान के लिए आवेदन लिए गए। नोडल अधिकारी उपजिलाधिकारी प्रकाश सिंह और ग्राम न्यायालय के न्यायाधीश रंजीत कुमार ने निरीक्षण किया। शिविर में राजस्व, विकास, स्वास्थ्य, पशुपालन, शिक्षा, समाज कल्याण, महिला एवं बाल विकास, नगर पालिका, सिंचाई, वन और कृषि विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। खतौनी, वरासत, पेंशन, राशन कार्ड, आवास, मनरेगा, दिव्यांग प्रमाणपत्र और किसान कल्याण योजनाओं से संबंधित आवेदन एवं समस्याओं पर सुनवाई की गई। यह भी पढ़ें- Faridabad News: शिविर में सरकारी योजनाओं और कानूनी अधिकारों की जानकारी दी
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.