बहराइच, सितम्बर 6 -- Bahraich News: बहराइच। शिवांश, सुशील महाविद्यालय सुहापारा में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सदर विधायक अनुपमा जायसवाल रही। उन्होंने मेधावी छात्रों व निष्ठावान शिक्षकों को सम्मानित किया। विशिष्ट अतिथि डॉ राकेश मोहन प्रधान, जिला जज रीवा मध्य प्रदेश भी मौजूद।शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलन और छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना के साथ हुआ। प्राचार्य डॉ राजेश तिवारी ,संस्थापक आनंद मोहन प्रधान एवं पल्लवी प्रधान ने मुख्य मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि का स्वागत बुके भेंटकर किया। इस दौरान छात्रा अदिति श्रीवास्तव , आरोही श्रीवास्तव ,अपूर्वा रस्तोगी, शालिनी त्रिपाठी, सौम्या सोनी एवं कोमल तिवारी समेत 71 छात्र व शिक्षकों को सम्मानित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...