बहराइच, सितम्बर 5 -- Bahraich News: बाबागंज , संवाददाता। नवाबगंज ब्लाक के सहाबा गांव स्थित विद्यालय में गुरूवार को उस समय हड़कंप मच गया। जब विद्यालय के एक कक्षा-कक्ष में कोबरा सांप दिखाई दिया। कक्ष खोलते ही शिक्षक की नजर सांप पर पड़ी तो उन्होंने तत्काल अन्य स्टाफ को इसकी जानकारी दी। बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए कक्षा-कक्ष को खाली करा दिया गया और सभी को सुरक्षित स्थान पर रखा गया। प्रधान शिक्षक सजल कुमार मिश्रा ने वन विभाग की टीम को सूचना दी। काफी मशक्कत के बाद सांप को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। सांप के बाहर निकलने के बाद विद्यालय स्टाफ और बच्चों ने राहत की सांस ली। यह भी पढ़ें- Bahraich News: स्कूल में निकला कोबरा, दो स्थानों पर विशाल अजगर रेस्क्यू किए शिक्षक के सूझबूझ से संभावित हादसा टल गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...