Bahraich News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो की मौत
बहराइच, अक्टूबर 27 -- Bahraich News: गोंडा-बहराइच राजमार्ग पर उधरना सरहदी के पास हुआ हादसा दोनों मृतक हेलमेट नहीं पहने थे, नहीं हो सकी पहचानविशेश्वरगंज, संवाददाता। गोंडा-बहराइच राजमार्ग पर मंगलवार की देर शाम हुए सड़क हादसे में दो बाइक सवारों की मौत हो गई। ग्राम पंचायत उधरना सरहदी के पास किसी वाहन और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवारों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। दोनों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था।मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम करीब 6:30 बजे बाइक सवार दो लोग राजमार्ग से गुजर रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे अज्ञात वाहन से उनकी आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी गंभीर थी कि दोनों बाइक सवारों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार मि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.