बहराइच, जुलाई 17 -- Bahraich News: बहराइच, संवाददाता। तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना होते ही चालक वाहन सहित फरार हो गया। घायल को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज लाए जाने पर चिकित्सकों ने परीक्षण कर उसे मृत घोषित कर दिया गया। जिसके चलते परिजनों में हाहाकार मच गया। नगर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शुक्रवार दोपहर में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। देहात कोतवाली के बहादुरचक गांव निवासी संतराम (46) पुत्र हरि प्रसाद गुरूवार रात में बाइक से सासापारा गांव स्थित बाजार में सब्जी लेने आया था। वह बाजार से सब्जी लेकर घर चला। रास्ते में सासारापारा बड़कापुर के मध्य तेज रफ्तार वाहन ने उसे टक्कर मार चालक वाहन सहित फरार हो गया। जिसके चलते संतराम गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने एंबुले...