बहराइच, जुलाई 13 -- Bahraich News: तेजवापुर, संवाददाता। तेजवापुर विकास खंड क्षेत्र के जिहुरामाफी गांव में वर्षों से नाली ध्वस्त है। सड़क कीचड़ से सनी हुई है। ग्रामीण लगातार समस्या दुरुस्त कराने की मांग कर रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। समस्या से परेशान ग्रामीणों ने सोमवार प्रदर्शन किया और नाली खड़क बनवाने की मांग की। शामिल रंजीत, लालता, ननकऊ, सुशील, बुद्धिलाल, रमेश, सूरज आदि ग्रामीणों का कहना है कि गांव की नालियों ध्वस्त पड़ी हैं। गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। लोगों का पैदल निकलना मुश्किल हो गया है। स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और राहगीरों को रोजाना भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- Bahraich News: जलभराव के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन दुर्गंध के कारण वातावरण दूषित हो रहा है, लेकिन जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे ...