बहराइच, अगस्त 25 -- Bahraich News: तेजवापुर, संवाददाता। महसी तहसील क्षेत्र के छह आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का निर्माण वर्षों से अधूरा पड़ा है। इसकी वजह से ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। मरीज सीएचसी व पीएचसी की दौड़ लगा रहे हैं। तहसील क्षेत्र के खैरा के नकदिलपुर, बेहड़ा, बैरिया समेत छह स्थानों पर सीएचओ के बैठने और ग्रामीणों को गांव में ही प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इन सेंटरों का निर्माण कराया जा रहा था, लेकिन निर्माण कार्य बीच में ही ठप हो गया है। इससे ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाओं के लिए पीएचसी और सीएचसी का चक्कर लगाना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव के नजदीक आयुष्मान आरोग्य मंदिर बनने से उन्हें मामूली बीमारी, जांच, दवा और प्राथमिक उपचार के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।...