बहराइच, सितम्बर 2 -- Bahraich News: तेजवापुर। विकास खंड तेजवापुर के ग्राम पंचायत टेंडवा बसंतापुर के लोधनपुरवा में बुधवार को स्वयं सहायता समूह गठन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व ग्राम विकास अधिकारी फरहीन बानो ने किया। उन्होंने समूह के माध्यम से स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने की जानकारी दी। कहा कि स्वयं सहायता समूहों के गठन से महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने और उन्हें रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। कार्यक्रम में ब्लॉक मिशन मैनेजर श्रीराम, समूह सखी, पंचायत सहायक और रोजगार सेवक सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: जीविका दीदियों को रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ने पर जोर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...