Bahraich News: लापता बालिका चार दिन बाद घायलावस्था में मिली
बहराइच, सितम्बर 7 -- Bahraich News: बहराइच, संवाददाता । फखरपुर थाने के एक गांव से लापता चार वर्षीय बालिका चौथे दिन सोमवार सुबह लहूलुहान हालत में खेत में मिली। बालिका के गम्भीर हालत में मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कम्प मच गया। घायल बालिका को मेडिकोलीगल के लिए मेडिकल कालेज भेजा गया। एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव ने गांव में जाकर पीड़ित परिजनों से मुलाकात की। एसएचओ से जांच का ब्यौरा लिया। खुलासे को स्वाट को भी लगाया गया है। फखरपुर थाने के सोमवार की सुबह करीब दस बजे दूसरे गांव में एक खेत के पास बालिका ज़ख्मी हालत में मिली। बालिका के आंख व चेहरे पर चोट के निशान थे। बच्ची के होंठ भी कटे थे। बच्ची का इस तरीके से गांव के बाहर लहूलुहान अवस्था में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी मिलते ही सीओ कैसरगंज डीके श्रीवास्तव, एसएचओ पुलिस बल के साथ पहुंचे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.