Bahraich News: रेसिपी प्रतियोगिता में पाक कला का प्रदर्शन
बहराइच, अगस्त 27 -- Bahraich News: बाबागंज। विकास खंड नवाबगंज सभागार में बाल विकास परियोजना विभाग द्वारा रेसिपी प्रतियोगिता और स्टाल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी नवाबगंज दीपेंद्र पांडेय, सहायक विकास अधिकारी पंचायत अशफाक अहमद, मुख्य सेविका संजू पांडेय ने कार्यकत्रियों से पुष्टाहार का बेहतरीन उपयोग कर पोहा, खुरमा, सेवड़ा, लड्डू, ठेकुआ, केक, हलवा और दलिया की बर्फी स्वादिष्ट और पौष्टिक व्यंजन के स्टाल अवलोकन किया। प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान के प्रतिभागियों का चयन किया। नमो पाठक, प्रतिभा पाठक, सीमा देवी, ऊषा, संगीता गौतम, सुशील गुप्ता, लक्ष्मी शाही, सोनी सहित दर्जनों कार्यकत्रियां शामिल हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.