बहराइच, सितम्बर 20 -- Bahraich News: रिसिया, संवाददाता। रिसिया रेलवे क्रॉसिंग-51 पर लंबे समय से जाम की समस्या झेल रहे वाहन चालकों के लिए राहत की उम्मीद जगी है। रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) निर्माण को मंजूरी मिलने के बाद तैयारियां तेज हो गई हैं। निर्माण स्थल पर पिलरों की टेस्टिंग का कार्य चल रहा है। वहीं कम ऊंचाई वाले अंडरपास का निर्माण भी करीब ढाई माह में पूरा किए जाने की तैयारी है। ओवरब्रिज और अंडरपास के तैयार होने के बाद क्रॉसिंग पर ट्रेनों के आवागमन के दौरान लगने वाले जाम से वाहन चालकों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। आरओबी निर्माण को लेकर रेलवे अधिकारियों ने पीडब्ल्यूडी, बिजली विभाग, जल निगम, नगर पंचायत और वन विभाग के अधिकारियों के साथ प्रस्तावित ओवरब्रिज स्थल का निरीक्षण किया।

निर्माण स्थल का निरीक्षण निरीक्षण के दौरान निर्माण की जद में ...