Bahraich News: रिसिया में जंगली लंगूर का आतक, सफाईकर्मी घायल, 20 को नोंच चुका
बहराइच, अगस्त 8 -- Bahraich News: रिसिया,संवाददाता। रिसिया नगर पंचायत में लंगूर का आतंक है। एक लंगूर बीते 15 दिनों से लोगों को हलकान किए हुए है। अब तक 20 लोगों को नोंच चुका है। शनिवार को एक सफाईकर्मी पर झपट पड़ा। वह घायल हो गया। लंगूर से राहगीरों खासतौर से बाइक सवारों को बड़ा खतरा हो गया है। अचानक छतों या पेड़ से बाइक सवारों को निशाना बनाकर कूदता है। इससे लोग चुटहिल भी हो रहे हैं। लंगूर का पूरे नगर में आतंक है। इंदिरानगर और ऋषिभूमि समेत कई मोहल्लों में लगातार हमले कर रहा। बीते सप्ताह एक ही दिन एक दर्जन लोगों को घायल कर दिया था। इसमें अधिकतर बाइक सवार थे। कई लोग तो लंगूर से बचने के लिए बाइक छोड़कर भागे तब जाकर जान बची। बताया जा रहा है कि यह लंगूर जंगली है और जंगल से भटकर कस्बे में आ गया है। शनिवार सुबह सीएचसी में सफाई करने जा रहे बाइक सवार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.