बहराइच, सितम्बर 12 -- Bahraich News: बहराइच, संवाददाता। ग्रामीण क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं को बेहतर व सुरक्षित प्रसव सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ब्लॉक मिहींपुरवा के आयुष्मान आरोग्य मंदिर रायबोझा में नए प्रसव केंद्र की शुरुआत की गई। सीएमओ डॉ. संजय कुमार ने फीता काटकर केंद्र का उद्घाटन किया। ​इस प्रसव केंद्र के चालू होने से क्षेत्र की 16 हजार आबादी लाभान्वित होगी। दरअसल बुनियादी जच्चा-बच्चा स्वास्थ्य सेवाओं के लिए ग्रामीणों को करीब 18 किलोमीटर दूर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर जाना पड़ता था। आपातकालीन स्थिति और लंबी दूरी के कारण प्रसूताओं को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था, जिससे अब उन्हें निजात मिलेगी। सीएमओ ने स्वास्थ्यकर्मियों को निर्देश दिए कि केंद्र पर आने वाली गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित प्रसव और सभी जरूरी सुविधाएं ब...