बहराइच, अक्टूबर 16 -- Bahraich News: तेजवापुर। गनियापुर स्थित गावंट माता मंदिर प्रांगण में नौ दिवसीय श्रीराम कथा चल रही है। अयोध्या से आए आचार्य राम कृष्ण शरण महाराज ने संगीतमय शुक्रवार को राम वन गमन की कथा सुनाई। कहा कि कैकेयी ने राजा दशरथ से भरत के राजतिलक और राम को 14 वर्ष का वनवास देने के दो वरदान मांगे। राजा दशरथ के अनुरोध के बावजूद कैकेयी नहीं मानीं। इसके बाद श्रीराम सुमंत के साथ वन के लिए रवाना हुए। इस दौरान प्रजा भी उनके साथ चल दी। कथा आरती के बाद प्रसाद का वितरण हुआ। इस मौके पर बजरंगी प्रसाद शुक्ल, प्रद्युम्न मिश्रा, शिवनंदन शुक्ला, प्रद्युम्न त्रिपाठी, घनश्याम तिवारी आदि श्रद्धालु मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Gangapar News: राम वन गमन से भावुक हुए दर्शक, केवट मिलन ने मोहा मन यह भी पढ़ें- Sambhal News: श्रीराम वनवास की लीला का मंचन दे...