Bahraich News: रामलीला तैयारियों को लेकर कमेटी ने की बैठक
बहराइच, अक्टूबर 4 -- Bahraich News: बौंडी। राम जानकी मंदिर में रविवार को रामलीला कमेटी के अध्यक्ष प्रदीप मिश्रा ने बैठक की। जिसमें परिसर की साफ-सफाई, श्रद्धालुओं के बैठने की उचित व्यवस्था समेत अन्य तैयारियों पर चर्चा की गई। अध्यक्ष व प्रबंधक साकेत भूषण तिवारी ने पदाधिकारियों और सदस्यों को दशहरा पर्व सकुशल संपन्न कराने के लिए जिम्मेदारियां सौंपीं। बताया बौंडी में रामलीला 12 से 21 अक्टूबर तक चलेगा। बैठक में दिनेश तिवारी, बृजेश बाबा, उमेश्वर पांडेय, मिथिलेश शर्मा, भास्कर तिवारी, सोनू रस्तोगी, सूरज जायसवाल, जगत वर्मा आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.