बहराइच, अगस्त 3 -- Bahraich News: बाबागंज। मां राजेश्वरी देवी चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में बाबागंज कार्यालय पर सीतापुर आंख अस्पताल एवं बहराइच के चिकित्सकों के सहयोग से निःशुल्क नेत्र, दंत तथा कान, नाक एवं गला परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ ब्लाक प्रमुख जयप्रकाश सिंह एवं एसपी सिंह ने फीता काटकर किया। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने ग्रामीणों की आंखों, दांतों तथा ईएनटी संबंधी जांच कर आवश्यक परामर्श दिया। जिन मरीजों में आपरेशन की आवश्यकता पाई गई, उनका पंजीकरण कर निःशुल्क आपरेशन के लिए सीतापुर आंख अस्पताल भेजा गया। ब्लाक प्रमुख जयप्रकाश सिंह ने ऐसे शिविरों को ग्रामीणों के लिए अत्यंत लाभकारी बताया। ट्रस्ट के दुर्गेश वर्मा ने कहा कि संस्था कई वर्षों से लगातार जनहित में स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर रही है। इस अवसर पर छेदा खां,बद्री सिंह...