Bahraich News: युवती ने लगाई नहर में छलांग, बहकर लापता
बहराइच, जुलाई 17 -- Bahraich News: मिहींपुरवा, संवाददाता। चफरिया गांव के पास सरयू नहर में एक युवती ने दोपहर में छलांग लगा दी। लोगों के शोर पर जब तक लोग पहुंचे। वह बहकर लापता हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवती की तलाश को नहर में गोताखोरों को उतारा है। सुजौली थाने के चफरिया के मजरे चंद्रिमा गांव निवासी किशोरी की पुत्री राधा (19) शुक्रवार दोपहर में घर से निकली और गांव के निकट बह रही नहर में छलांग लगा दिया। ग्रामीणो ने देख कर शोर मचाया तथा परिजनों को सूचना दिया। घटनास्थल पर सुजौली पुलिस पहुंचीं।स्थानीय गोताखोरों तथा फ्लड पीएसी की मदद से राहत एवं बचाव प्रारम्भ किया। शाम सात बजे तक कोई सुराग नहीं लगा। नहर में तेज बहाव के कारण बचाव कार्य में बांधा हो रही है। पुलिस ,गोताखोरों और बचाव दल की मदद से नहर में युवती की तलाश लगातार कर रही है।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.