Bahraich News: याद-ए-शहीदाने कर्बला की मजलिस में उमड़े अकीदतमंद
बहराइच, जुलाई 17 -- Bahraich News: जरवलरोड। जरवल में 20वें दौर याद-ए-शहीदाने कर्बला की मजलिस में का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने शिरकत की। मौलाना यासूब अब्बास के जरवल आगमन पर चौराहे से दरगाह हजरत अब्बास और कर्बला तक उनका इस्तकबाल किया गया। मौलाना यासूब अब्बास ने कहा कि कर्बला का पैगाम इंसानियत, इंसाफ और हक के लिए हर कुर्बानी देने की सीख देता है। उन्होंने समाज में अमन, भाईचारा और इंसानी अख़लाक को मजबूत करने का आह्वान किया। मौलाना अहमद रजा बिजनौरी ने हजरत अली असगर की शहादत का वर्णन किया। इस अवसर पर कमाल अहमद, कल्बे हुसैन काजमी, मुन्तजिर काजमी, डॉ. आमिल जरवाली, मजाहिर हुसैन, आगा हसन, मोहम्मद अब्बास, आबिद, आरिज़ हुसैन, मुरसाल खान, शकील नेता, हाफिज मुईद आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- जुल्म के खिलाफ डटकर खड़े रहने का हौसला ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.