बहराइच, जुलाई 7 -- Bahraich News: बहराइच। यातायात पुलिस ने सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत अभियान चलाकर कार्यवाई की। 952 वाहनों का चालान किया गया। चालानों के माध्यम से Rs.11,34,100 का जुर्माना अधिरोपित किया गया। 01 वाहन सीज किया गया। 10 वाहनों के विरुद्ध एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। दो पहिया वाहन पर तीन सवारी बैठाकर चलाने वाले 84 वाहनों के विरुद्ध एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। ब्लैक फिल्म लगाकर संचालित 01 चार पहिया वाहन से ब्लैक फिल्म हटवाकर एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...