Bahraich News: मौरंग उतारते समय डंपर पलटा, बड़ा हादसा टला
बहराइच, जुलाई 2 -- Bahraich News: बहराइच, संवाददाता। बहराइच के बौंडी थाना क्षेत्र के मरौचा-बौंडी मार्ग पर नौशहरा कर्बला के पास बुधवार देर रात्रि को मौरंग उतारते समय एक डंपर अचानक पलट गया। घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई, हालांकि गनीमत रही कि कोई जनहानि या घायल होने की सूचना नहीं है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मौरंग लेकर आया डंपर खाली किया जा रहा था। इसी दौरान डंपर का पिछला हिस्सा उठाकर मौरंग गिराई जा रही थी। तभी संतुलन बिगड़ने से डंपर पलट गया। घटना के समय आसपास मौजूद लोग तत्काल सुरक्षित स्थान पर चले गए, जिससे बड़ा हादसा टल गया। कानपुर निवासी डंपर चालक दीपू यादव ने बताया कि मौरंग गिराने के लिए डंपर का पिछला हिस्सा उठाया जा रहा था। इसी दौरान वाहन असंतुलित होकर पलट गया। उन्होंने बताया कि घटना में किसी प्रकार की जनहानि या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.