Bahraich News: मैला ताल में पौधरोपण कर वेटलैंड संरक्षण का दिया संदेश
बहराइच, जुलाई 5 -- Bahraich News: तेजवापुर। वन महोत्सव के पांचवें दिन रविवार को तेजवापुर क्षेत्र स्थित मैला ताल पर पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नानपारा चीनी मिल निदेशक एवं महसी विधायक प्रतिनिधि अखंड प्रताप सिंह 'गोलू' ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान विलासपुर, ग्राम प्रधान खैरा सहित स्थानीय ग्रामीण और गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान मैला ताल जैसे वेटलैंड (आर्द्रभूमि) के संरक्षण एवं विकास पर चर्चा की गई। वन क्षेत्राधिकारी मोहम्मद शाकिब ने लोगों को वेटलैंड के महत्व की जानकारी देते हुए इसके संरक्षण के लिए जागरूक किया। वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी देखभाल करने की अपील की। यह भी पढ़ें- Agra News: आम भंडारे में किया आम के पौधों का ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.