बहराइच, अगस्त 27 -- Bahraich News: बहराइच,संवाददाता। मेडिकल कॉलेज के अस्थिरोग विभाग की टीम ने टोटल नी रिप्लेसमेंट करने में सफलता पाई है। कई सालों से घुटने की बीमारी से जूझ रहे रोगी की सर्जरी कर नया जीवन दिया है। सर्जरी के बाद रोगी पूरी तरह से स्वस्थ है। इस सफलता पर मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रोफेसर डॉ संजय खत्री ने खुशी जताई। कहा कि गरीब वर्ग के मरीजों की ऐसी सर्जरी अब मेडिकल कॉलेज में आसानी से हो सकेगा। इससे श्रम व समय संग बेहतर इलाज मिलेगा। महाराजा सुहेलदेव स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के अस्थि रोग विभाग में मंडल स्तर पर पहली बार टोटल नी रिप्लेसमेंट का सफल ऑपरेशन किया गया।चित्तौरा निवासी 70 वर्षीय भागुवाती प्रजापति पिछले 6 वर्षों से घुटने की गंभीर बीमारी से पीड़ित थे। चलना-फिरना और रोजमर्रा के काम करना भी मुश्किल हो गया था। जा...