बहराइच, सितम्बर 3 -- Bahraich News: बहराइच, संवाददाता। बहराइच जिले के मटेरा थाने के शंकरपुर नानपारा रोड के बिलवा नहर मोड़ के पास बुधवार रात स्वाट प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह व उनकी टीम, मटेरा थानाध्यक्ष प्रेम पाल सिंह व पुलिस बल ने बाइक सवार लुटेरों की घेराबंदी की। लुटेरों ने पुलिस टीम पर गोली चलाई। जवाबी कार्रवाई में एक लुटेरे के पैर में गोली लगी। जबकि दूसरा फरार हो गया। घायल लुटेरे को कड़ी सुरक्षा में रिसिया सीएचसी लाए जाने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज किया है। एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि गोली लगने से घायल लुटेरे की पहचान देहात कोतवाली के शेख दहीर के आगापुरवा निवासी फुल्ली उराफ तूफान, उर्फ रकीब के रूप में हुई है। उसके पास से दो सितम्बर की दोपहर में ई रिक्शा सवार महिला लखीमपुर जिले के नगर कोतवाली के सुवागाड़ा निवासनी गंग...