बहराइच, अक्टूबर 8 -- Bahraich News: बहराइच,संवाददाता। मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर चल रहे साप्ताहिक मार्च के अंतिम दिन पूर्व कैबिनेट मंत्री यासर शाह के नेतृत्व में हजारों सपाइयों का हुजूम सड़कों पर उतरा। शहर के झिंगहाघाट से शुरू हुआ मार्च कलेक्ट्रेट पहुंचा। चुनाव आयोग व केंद्र सरकार के खिलाफ सपाइयों ने जमकर नारेबाजी की। कहा कि वोट चोरी अब नहीं चलेगी। इस दौरान जगह-जगह शहरी क्षेत्र में भीषण जाम की स्थिति भी बनी रही। सप्ताहिक मार्च के अंतिम दिन नानपारा, बलहा, मटेरा, पयागपुर, महसी, कैसरगंज और सदर बहराइच से आए 5000 से अधिक सपा कार्यकर्ताओं की भीड़ से झिंगहा घाट से घंटाघर तक सड़कें खचाखच भर गईं, जिससे शहर की यातायात व्यवस्था काफी देर तक हलकान रही।हाथों यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ सपा का प्रदर्...